सिंधिया के लिए शिवराज के इस शब्द पर मचा बवाल

सिंधिया के लिए शिवराज के इस शब्द पर मचा बवाल

भोपाल। दिल्ली से भोपाल भाजपा मुख्यालय पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा बोले गए एक शब्द पर बवाल मच गया है। दरअसल अपने भाषण के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया की तारीफ करते-करते शिवराज बोल गए “अब रावण की लंका में आग लगाने का वक्त आ गया है । लेकिन आग लगाने के लिए और लंका को पूरी तरह दहन करने के लिए विभीषण की जरूरत होती है और अब सिंधिया हमारे साथ हैं।।”

कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि शिवराज द्वारा सिंधिया के बारे में इस शब्द के प्रयोग से समझा जा सकता है कि आने वाले समय में बीजेपी में सिंधिया की क्या भूमिका होने वाली है। सलूजा ने ट्वीट में लिखा है कि विभीषण को आज भी किसी जगह पर सम्मान से नहीं देखा जाता। हालांकि अपने भाषण में शिवराज ने जमकर ज्योतिरादित्य की तारीफ की और यह भी कहा कि सिंधिया जमीनी नेता है और जनसेवा उनकी पृष्ठभूमि रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सिंधिया की कांग्रेस में यह दशा उनके सच बोलने के कारण हुई है। कमलनाथ सरकार पर तीखे प्रहार करते हुए शिवराज ने कहा इस सरकार ने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान गढे हैं और वल्लभ भवन दलाली का अड्डा बन गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews