इस विधायक की मांग पर शिवराज ने लिया एक्शन,सरकार लगाएगी पबजी गेम पर बैन!

इस विधायक की मांग पर शिवराज ने लिया एक्शन,सरकार लगाएगी पबजी गेम पर बैन!

भोपाल

पबजी गेम पर पाबंदी की मांग पर अब सरकार एक्शन लेने जा रही है। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया लगातार ये मांग करते आ रहे हैं और अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस संबंध में प्राप्त पत्र को सामाजिक न्याय विभाग को सोंपते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि विधायक सिसौदिया ने अपने पत्र में बच्चों और युवाओं के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए पबजी गेम के नुकसान के बारे में बताया है और सीएम से इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उन्होने लिखा था कि इस गेम के कारण परिवार टूट रहे हैं, युवा बर्बाद हो रहे हैं और माता-पिता हताश निराश और परेशान हो रहे हैं। कई मामलों में पबजी के चलते आत्महत्या किए जाने जैसी घटनाएं भी सामने आई है और इनकी संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में राष्ट्रीय समस्या बनते इस विषय का निराकरण किया जाना चाहिए। ये पत्र मिलने के बाद अब सीएम शिवराज द्वारा सामाजिक न्याय विभाग को सौंपने के बाद संभावना है कि इस मामले पर कोई निर्णय लिया जा सकता है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews