कोरोना संकट समाप्त होने पर गिरिराजजी की परिक्रमा करेंगे शिवराज

कोरोना संकट समाप्त होने पर गिरिराजजी की परिक्रमा करेंगे शिवराज

भोपाल| प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के कहर के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार शाम को प्रदेश वासियों को सम्बोधित किया| इस दौरान उन्होंने लोगों से कोरोना से लड़ाई के लिए सहयोग की अपील की और होम मेड मास्क के उपयोग की बात कही| इस दौरान उन्होंने ऐलान किया कि कोरोना संकट समाप्त होने के बाद वे गिरिराज जी की परिक्रमा करेंगे|

सीएम ने कहा आप जिस भी पंत को मानते हो एक प्रार्थना भगवान् से करें| हम पूरी ताकत से लड़ेंगे, लेकिन ईश्वर से प्रार्थना करें कि इस महामारी से निपटने में हमें शक्ति दे ताकि पूरी क्षमता से हम काम कर सकें| उन्होंने कहा मेने यह तय किया जब यह संकट समाप्त होगा मैं गिरिराज महाराज की परिक्रम करूँगा| जिसकी जो मान्यता हो, कई बार दुआएं भी असर करती हैं| प्रार्थना का मतलब यह नहीं कि हम लड़ेंगे नहीं, पूरी ताकत से लड़ेंगे और लड़के हराएंगे|

मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रधानमंत्री के दीये जलाने के आह्वान को लेकर कहा 5 अप्रैल को 9 बजे दीये जलाएं, सभी चीजें बंद नहीं करना है| दिया टोर्च या मोमबत्ती में से कोई भी एक चीज जलाएंगे| सारा प्रदेश प्रधानमंत्री के साथ खड़ा हो| दीये से अंधकार से प्रकाश की और जायेंगे|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews