‘महाराज’ और उनके समर्थक पूर्व MLA को लेकर शिवराज का बड़ा बयान

‘महाराज’ और उनके समर्थक पूर्व MLA को लेकर शिवराज का बड़ा बयान

भोपाल।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खुलासे और कांग्रेस द्वारा ‘महाराज’ को लेकर जारी वीडियो के बाद प्रदेश की सियासत में जमकर भूचाल मचा हुआ है ।कांग्रेस ने जहां महाराज और शिवराज सरकार की घेराबंदी शुरु कर दी वही बीजेपी सिंधिया के समर्थन में उतर आई है और कांग्रेस पर जमकर निशाने साध रही है। प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज ने ट्वीट कर कांग्रेस को आडे हाथों लिया है।मंत्रिमंडल विस्तार से पहले शिवराज का ये ट्वीट खास माना जा रहा है।

शिवराज ने ट्वीट कर लिखा है कि पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में त्राही-त्राही मचा दी थी। भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार को उखाड़ फेंकने में मदद करने वाले ही असली लीडर, असली हीरो होते हैं।सिंधिया जी ऐसे नेता है, जिन्होंने प्रदेश का हित सर्वोपरि रखा और भ्रष्ट सरकार से अपने साथियों समेत किनारा किया।

आगे शिवराज ने लिखा है कि मैं मेरे उन सभी साथियों का भी सम्मान करता हूँ, जिन्होंने कमलनाथ जी की स्वकेंद्रित बँटाधार सरकार को गिराने के लिए और प्रदेश की उन्नति के लिए अपनी-अपनी राजनीतिक कारकिर्दगी को दाँव पे लगा दिया! सारे पदों को त्याग दिया! अति कठोर निर्णय लिए और उस पर अडिग रहे।

इतना ही नही आगे शिवराज ने लिखा कि सरकार बनाने और चलाने के लिए प्रजा हित को सर्वोपरि रखना पड़ता है। जो प्रदेश के मुखिया प्रजा को छोड़ एक परिवार की पूजा में लिप्त रहते हैं, वो कभी जनता की सरकार बना नहीं सकते और अगर गलती से कभी बना भी लें तो ज़्यादा दिन चला नहीं सकते। ये जो पब्लिक है वो सब जानती है।

बता दे कि दो दिन पहले कमलनाथ ने बीजेपी नेता सिंधिया और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय पर सरकार गिराने के गंभीर आरोप लगाए थे।हालांकि विवाद बढ़ते हुए उन्होंने दिग्विजय के बयान पर सफाई दे दी थी। वही शनिवार को कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर सिंधिया को जयचंद कहा था इसमें नए महाराज और पुराने महाराज की तुलना करके जमकर घेराबंदी की कोशिश की है। जिसके बाद बीजेपी और समर्थक हमलावर हो गए है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews