शिवराज के मंत्री का बड़ा बयान- किसानों के एक-एक दाने की होगी भरपाई

Farmers in MP

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के किसानों को लेकर राजस्व व परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Minister Govind Singh Rajput) का बड़ा बयान सामने आया है। मंंत्री ने कहा कि सुरखी विस के ग्राम ढगरानियां एवं हिन्नौद में किसानों (Farmers) के खेतों में खड़ी फसल आग से नष्ट होने को संज्ञान में लेकर राजस्व अधिकारियों को तुरंत जाँच कर मुआवजा राशि दिलाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े.. MP News: किसानों के लिए जरुरी खबर, 4 अप्रैल तक बंद रहेंगी यह मंडिया

मंत्री राजपूत ने कहा कि फसल के आखरी वक्त पर जब किसान बहुत सी उम्मीदें और सपने संजोए होते हैं, ऐसे में खड़ी फसल में आग लगना निश्चित रूप से किसानों की मेहनत व सपनों पर कुठाराघात है। घटना के बारे में सुनकर मन को बहुत पीड़ा हुई है। उन्होंने कहा कि पीड़ित किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं।

यह भी पढ़े.. बड़वानी कलेक्टर का एक्शन- शासन के 1 करोड़ 8 लाख बचाए, पटवारी निलंबित

मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan किसानों की विपत्ति में हमेशा की तरह उनके साथ है। किसानों के नुकसान की भरपाई सरकार  (MP Governmenr) करेगी, अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। एक-एक दाने की भरपाई होगी। राहतगढ़ में होली खेलते हुए नवयुवा गोविंद अहिरवार की मौत भी वेदना देने वाली है। जल्दी ही गोविंद के परिजनों से मिलेंगे और सरकार की ओर से यथासंभव मदद करेंगें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews