शिवराज की चेतावनी-‘अधिकारी, सरकार की कठपुलती ना बने जनता का काम करे’

शिवराज की चेतावनी-‘अधिकारी, सरकार की कठपुलती ना बने जनता का काम करे’

भोपाल।
इन दिनों प्रदेश की अफशाही बीजेपी के निशाने पर है। एक के बाद एक भाजपा नेता अफसरों पर हमले बोल रहे है। नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के बाद अब पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को चेतावनी दे डाली। शिवराज ने दो टूक कहा कि अधिकारी सरकार की कठपुतली न बनें , जनता के लिए काम करे।

दरअसल, आज मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी कार्यालय मे झंडा वंदन किया और प्रदेशावासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज ने इस गणतंत्र दिवस को खास बताते हुए कहा कि धारा 370 हटी और सीएए लागू किया गया, जो कोई नही कर पाया वो मोदी सरकार ने कर दिखाया। सीएए को लेकर अब भी भ्रम की स्थिति बनाई जा रही है । मुसलमानों को भ्रमित किया जा रहा है जबकि देश के मुसलमानों को कोई कुछ नही कर रहा है। घुसपैठियों के लिए कानून बनाया गया है।

वही उन्होंने प्रदेश के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकारी सरकार के लिए नही जनता के लिए काम करें। अधिकारी सरकार की कठपुतली न बनें।इससे पहले शनिवार को मुरैना में अधिकारियों पर निशाना साधा था । शिवराज ने कहा कि था कि आईएएस अधिकारियों को समझना चाहिए कि उन्हें सारी सुविधाएं जनता की गाढ़ी कमाई और पसीने से मिलती है। ईमानदार अधिकारियों का स्वागत करते हैं लेकिन आम आदमी का अपमान उनके राज में कभी हुआ ना वह होने देंगे ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews