राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने शिवराज सरकार पर बोला हमला

shobha ojha slams shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रदेश में पिछले डेढ़ दशक से महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ते जा रहे हैं। दुष्कर्म, गैंग रेप, मारपीट जैसे कई अपराध प्रदेश में आम हो गए है। प्रदेश की महिलाएं डरी हुई है जबकि गुंडे बदमाश खुलेआम घूम रहे हैं। यह बात शुक्रवार को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कही।

उन्होने कहा की नेशनल क्राइम के आंकड़ें हमने देखे हैं, जिसमें प्रदेश नंबर वन पर रहा है।इससे एक चीज साफ है कि सरकार के साथ पुलिस और प्रशासन संवेदनशील रहता है तो कहीं न कहीं महिला अपराध कम होते हैं, मगर उसके लिए चाह होनी चाहिए। शोभा ओझा ने कांग्रेस सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सबको सचेत किया था कि महिला अपराधों के मामलों में किसी को बख्शा नही जाएगा। जिसका परिणाम सबके सामने है कि दुष्कर्म के मामले कम हुए हैं। इससे साफ होता है कि अगर सरकार संवेदनशील होती है तो पुलिस और प्रशासन भी संवेदनशील रहता है। शोभा ओझा ने कहा कि शिवराज सरकार में पिछले 1 महीने के आंकड़ें उठाकर देख लीजिए, जिससे सब कुछ साफ हो जाएगा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ अभियान चलाती है मगर दूसरी और महिलाओं पर अपराध के मामले दर्ज ही नहीं किये जा रहे हैं।

सीएम शिवराज पर हमला करते हुए शोभा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने आप को मामा कहते हैं, मगर महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर हमेशा चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने कहा की सीएम मामा बनने का ढोंग बन्द कर पिछली सरकार की तरह ही कदम उठाएं और महिला आयोग को अपना कार्य करने दें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews