शोभित नाथ शर्मा ने 10 लाख की कोकोनट रीसाइक्लिंग मशीन अयोध्या राम मंदिर में की भेंट, जानिए इसकी खासियत

शोभित नाथ शर्मा ने 10 लाख की कोकोनट रीसाइक्लिंग मशीन अयोध्या राम मंदिर में की भेंट, जानिए इसकी खासियत

भोपाल, अनुराग शर्मा

शहर के प्रसिद्ध पर्वतारोही और समाज सेवी शोभित नाथ शर्मा द्वारा अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर में कोकोनट रीसाइक्लिंग मशीन भेंट की जा रही है, जिसकी कीमत करीबन 10 लाख रुपए है। मशीन की खासियत यह है कि मशीन का निर्माण स्वयं शोभित नाथ शर्मा द्वारा ही किया गया है । जिसमें लगे सारे कलपुर्जे भारत में ही बने हैं, यह मशीन पूर्णता मेड इन इंडिया है ।

दरअसल, मंदिर में प्रसाद के लिए चढ़ाए जाने वाले नारियल का अंदरूनी हिस्सा तो काम में आ जाता है परंतु उसका बाहरी खोल इधर-उधर फेंक दिया जाता है, जिसका पूर्णता पतन होने में 5 से 7 साल का समय लग जाता है। पढ़े हुए खोल से एक तो खाली जमीन खराब होती है साथ ही साथ बारिशों में खोल में इकट्ठा हुआ पानी से मलेरिया के मच्छर और बदबू उत्पन्न होती है, जिस वजह से आसपास रहने वाले लोगों को कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है, इस समस्या से निजात पाने के लिए यह मशीन बहुत कारगर है।

इस मशीन के द्वारा बचे हुए खोल को प्रोसेस किया जाता है, जिससे कोकोपीट पाउडर नारियल के रेशे एवं खोल की टुकड़े मिलते हैं। कोकोपीट पाउडर का इस्तेमाल पेड़ों में होता है जिससे कोकोपीट पाउडर की पानी सोक लेने की प्रवृत्ति से काफी देर तक पेड़ की जड़ों में नमी बरकरार रहती है, जिससे पेड़ को पर्याप्त पोषक तत्व मिलता है, जिससे पानी की खपत भी कम होती है।

जहां सामान्य रूप से पेड़ों में दिन में दो बार पानी डालने का चलन है, वहीं इसके इस्तेमाल करने से 2 दिन में एक ही बार पेड़ों में पानी डालने की आवश्यकता होगी जिससे काफी समय और पैसों की बचत की जा सकती है। समय बीते बीते यही कोकोपीट पाउडर ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का भी काम करता है और पेड़ को बढ़ने में मदद करता है। नारियल के रेशे गद्दा बुनने के काम आते है एवं खोल से एक्टीवेटेड कार्बन प्राप्त होता है जो कि दवाइयों की कंपनियां अपने दवाइयों में इस्तेमाल करती हैं।

शोभित नाथ शर्मा द्वारा यह बताया गया है कि जो नारियल श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया जाएगा वह नारियल का वेस्ट मैनेजमेंट इस मशीन द्वारा किया जाएगा। साथ ही साथ युवाओं को रोजगार पाने का अवसर मिलेगा। एस मशीन द्वारा बनाया हुआ कोकोपीट पाउडर श्री राम मंदिर में ही स्थित पौधों में इस्तेमाल होगा जिससे प्राकृतिक सुंदरता के साथ पानी की बचत भी की जा सकेगी।

शोभित नाथ शर्मा ने बताया कि मैंने यह मशीन अपने हाथों से अयोध्या में बन रहे श्री राम मंदिर के लिए तैयार की है मेरी या इच्छा है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट इस भेंट को स्वीकार करें और मैं यह संकल्प लेता हूं कि पूरी जिंदगी एक मशीन का रखरखाव एवं संचालन पूर्ण सेवा भाव से निशुल्क करूंगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews