चुनाव से पहले नाथ का चौंकाने वाला खुलासा, बताया कौन होगा NEXT PM और किसकी बनेगी सरकार

shocking-disclosure-of-Kamal-Nath

भोपाल। चुनावी हलचल के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा ही चौंकाने वाला बयान दिया है। नाथ का कहना है कि इस बार किसी भी दल को बहुमत मिलने के आसार नहीं हैं, इसलिए देश में गठबंधन की सरकार बनेगी, जिसमें कांग्रेस की भूमिका अहम होगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी- भाजपा को सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिलेंगी और कोई भी बड़ी पार्टी उसके साथ गठबंधन नहीं करेगी।  नाथ के इस बयान के बाद  पार्टी में खलबली मच गई है। अब तक कांग्रेस नेता पूर्ण बहुमत की बात कर रहे थे| 

दरअसल, एक न्यूज एजेंसी से चर्चा के दौरान नाथ से जब लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी और क्या केंद्र में सरकार बनाने के लिए देश की सबसे पुरानी पार्टी गठबंधन करेगी का सवाल पूछा गया तो उन्होने  माना कि वाकई, हम बहुत बहुत अच्छा करने जा रहे हैं लेकिन मैं कांग्रेस को बहुमत तक पहुंचता नहीं देखता हूं और चुनाव बाद गठबंधन करना होगा। इस गठबंधन में विभिन्न् प्रकार के संयोजन होंगे। कमलनाथ ने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन पहले से ज्यादा अच्छा रहेगा, लेकिन कांग्रेस के पास भी सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं होगा। मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो क्या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे तो उन्होंने विश्वास के साथ कहा कि बेशक, अगर हमारे पास संख्या होगी तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि मौजूदा सत्तारूढ़ पार्टी- भाजपा को सरकार बनाने लायक सीटें नहीं मिलेंगी और कोई भी बड़ी पार्टी उसके साथ गठबंधन नहीं करेगी।उन्होंने कहा यदि गठबंधन होता है तो वही फैसला लेगा। आज दो तरह के दल दिख रहे हैं- एक भाजपा विरोधी और दूसरा भाजपा समर्थक। भाजपा समर्थकों की संख्या बहुत कम है और भाजपा के विरोध में आप इतनी सारी पार्टियां देख रहे हैं। संख्या चाहे जो भी हो। भाजपा यह सोच रही है कि वह सरकार बनाने में सक्षम होगी लेकिन यह बहुत दूर है, क्योंकि न तो उनके पास संख्या होगी और न ही अन्य पार्टियां उनके साथ जाएंगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews