पीएचक्यू में महिला सहकर्मी से एसआई ने की अश्लील हरकत

पीएचक्यू में महिला सहकर्मी से एसआई ने की अश्लील हरकत

BHOPAL  NEWS : पुलिस मुख्यालय, भोपाल में ही महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। जानकारी के अनुसार चौथी मंजिल पर संचालित प्रशासन शाखा में पदस्थ एसआई कपूरचंद मालवीय ने एक महिला सहकर्मी से छेड़खानी की। बीते 28 जून को मालवीय ने जरूरी काम के लिये महिला को देर रात तक कार्यालय में बैठाये रखा। बाद में मौका देखकर अश्लील हरकत की। शुरूआती जांच में एसआई के नशे में होने की बात सामने आई है।

मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर को दिया नोटिस 

एसआई को सस्पेंड कर जांच का जिम्मा महिला सुरक्षा शाखा की एआईजी को सौंपा गया है। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता और आरोपी के बयान हो चुके है। मामले में संज्ञान लेकर मप्र मानव अधिकार आयोग ने पुलिस कमिश्नर, भोपाल से प्रकरण की जांच कराकर की गई कार्यवाही के संबंध में तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews