गर्भवती महिलाओं के वायरल वीडियो पर प्रह्लाद पटेल ने लिया संज्ञान, संघ पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर किया हमला

मंत्री ने कहा मीडिया के माध्यम से जो जानकारी मेरे सामने आती है उसे में शिकायत नहीं बल्कि सलाह मानता हूं और उस पर अमल करता हूं, इस मामले में भी यदि पात्र गांव है और सड़क नहीं डली है सड़क डाली जाएगी और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई भी होगी।
Minister Prahlad Patel

सोशल मीडिया पर सीधी के एक गांव की दो गर्भवती महिलाओं के वायरल वीडियो पर प्रदेश के पंचायत मंत्री प्रह्लाद पटेल ने संज्ञान लिया है, उन्होंने कहा सड़क नहीं बनी हो तो बन जाएगी, अब पीएम सड़क योजना का चौथा चरण शुरू हो गया है, मेरे ध्यान में उस सड़क की बात आई है उसे प्रधानमंत्री तक पहुँचाने की जरूरत नहीं थी यहीं निराकरण हो सकता था।

पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने सीधी जिले की गर्भवती लीला साहू और उसके गाँव की एक अन्य गर्भवती महिला के साथ हुए वायरल वीडियो पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मेरे जानकारी में ये बात नहीं आई थी क्योंकि मैं सोशल मीडिया नहीं देखता, हाँ यदि अखबर में या फिर किसी न्यूज़ चैनल पर खबर आती तो मुझे मालूम चलती, अब मेरे संज्ञान में ये बात आई है तो निश्चित वहां सड़क बनेगी।

वायरल वीडियो पर एय बोले मंत्री प्रह्लाद पटेल 

प्रह्लाद पटेल ने कहा वीडियो प्रधानमंत्री तक भेजने की जरूरत नहीं थी, यहां पर भी समस्या का निराकरण हो सकता था, पीएम सड़क योजना के चौथे चरण का शुरू हो गया है, 500 आबादी तक के गांव जोड़े जा रहे हैं, अगर सौ प्रतिशत आबादी आदिवासी है तो ढाई सौ आबादी तक और यदि जनमन वाले हैं तो 100 आबादी तक के गांव जोड़े जाने है, हम तो मजरा टोला वाले गांव भी जोड़ने वाले हैं, निश्चित तौर पर सड़क डाली जाएगी, यदि आप गांव का नाम बताएंगे तो मैं जरूर संज्ञान में लेकर वहां पर सड़क डलवाऊंगा।

संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन के पासंग के बराबर भी नहीं है कांग्रेस 

अशोकनगर में कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह में कल कांग्रेस विधायक साहब सिंह के संघ को लेकर दिए गए अमर्यादित बयान पर बयान पर प्रहलद पटेल ने पलटवार किया, उन्होंने कहा यह अमर्यादित भाषा ज्यादा दिन तक चलेगी नहीं, अगर कोई गुरूर में बोलता है तो उसका जवाब भी मिलेगा, संघ जैसे राष्ट्रवादी संगठन के पासंग के बराबर नहीं है कांग्रेस, कांग्रेस के अदने से विधायक के टिप्पणी बेहद निंदनीय है।

दो गर्भवती महिलाओं का वायरल वीडियो  

उल्लेखनीय है कि सीधी जिले के खड्डी खुर्द गांव की लीला साहू अपने गांव की खराब सड़क को बनवाने के लिए कई महीनों से सांसद डॉ. राजेश मिश्रा से अनुरोध कर रही हैं उन्होंने नवम्बर में भी एक वीडियो वायरल कर ये मांग की थी अभी वे गर्भवती है और उन्होंने अपने ही गाँव की एक अन्य गर्भवती महिला के साथ वीडियो बनाकर 7 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया जो देश भर में वायरल हो रहा है।

सीधी की महिला वीडियो में बोली, ओ… सांसद जी 

लीला साहू वीडियो में अपनी स्थानीय भाषा में कह रही है ..ओ सांसद जी, आप में हिम्मत  नहीं थी तो सड़क बनाने का झूठा वादा क्यों किया ? पहले ही बता देते तो हम बड़े नेताओं से मिलते, नितिन गडकरी से मिलते नरेंद्र मोदी से मिलते, उनसे बात करते उन्हें अर्जी देते तो वो हमारी बात सुनते, लीला ने आगे कहा कि मैं गर्भवती हूँ, 9 वां महीना चल रहा है,  अब चाहे यहाँ मुरम डलवाइए या राख, इस ख़राब सड़क को तुरंत बनवाइए, यदि रात को ही जरुरत पड़ी, एम्बुलेंस नहीं पहुंची और हमारे साथ कुछ हो गया तो इसके लिए आप जिम्मेदार होंगे।

[dgv_vimeo_video id=”1099914367″]

[dgv_vimeo_video id=”1099914498″]

[dgv_vimeo_video id=”1099914622″]

[dgv_vimeo_video id=”1099914705″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews