सिंधिया के विश्वासपात्र युवा को मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

सिंधिया के विश्वासपात्र युवा को मिली राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह

ग्वालियर//अतुल सक्सेना । कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के विश्वासपात्र रहे पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ दर्शन सिंह के पुत्र युवा नेता मितेंद्र सिंह भी अपने पिता की तरह ही सिंधिया और पार्टी के प्रति समर्पित हैं। उनकी कार्यशैली और सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया है। खास बात ये हैं मितेंद्र मध्य प्रदेश से इकलौते नेता हैं जिन्हें इस सूची में जगह मिली है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणु गोपाल ने पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष श्रीमती श्रीमती सोनिया गांधी की सहमति से यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी आज घोषित की है। इस सूची में पार्टी महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे विश्वसनीय युवा नेता ग्वालियर के मितेंद्र सिंह को नेशनल सेकेट्री बनाया गया है। सूची में कुल पांच जनरल सेकेट्री, 40 सेकेट्री और पांच जॉइंट सेकेट्री नियुक्त किये गए हैं। गौरतलब है कि मितेंद्र सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष और सिंधिया के सबसे विश्वसनीय नेता रहे स्वर्गीय डॉ दर्शन सिंह के पुत्र है। मितेंद्र एक सफल मॉडल हैं, उच्च शिक्षित है, मिस्टर इंडिया रह चुके हैं । उन्होंने पिता की मृत्यु के बाद पिछले तीन साल से अपने प्रोफेशन को साथ रखते हुए राजनीति में सक्रियता निभाई है। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सूची में मितेंद्र सिंह प्रदेश से इकलौते युवा हैं जिन्हें इसमें जगह मिली है। सिंधिया समर्थक नेता होने के कारण अब ये माना जा रहा है अंचल सहित पूरे प्रदेश में यूथ कांग्रेस में सिंधिया का प्रभाव और बढ़ेगा। जिसका असर जल्दी देखने को मिलेगा। मितेंद्र को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सचिव बनाये जाने पर पार्टी नेताओं ने सिंधिया का आभार जताते हुए मितेंद्र को बधाई दी है। उधर मितेंद्र ने अपनी नियुक्ति पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews