नाबालिक लड़कियों के शोषण मामले में SIT गठित,प्यारे मियां की तलाश जारी

नाबालिक लड़कियों के शोषण मामले में SIT गठित,प्यारे मियां की तलाश जारी

भोपाल

मध्य प्रदेश (Madhya pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद अब प्यारे मियां द्वारा नाबालिग लड़कियों से बलात्कर के प्रकरण की जांच हेतु SIT का गठन किया है। टीम में 6 थाना प्रभारी, 1 एसपी, 1 एडिशनल एसपी, 1 सीएसपी और 1 डीएसपी शामिल है।

थाना शाहपुरा के अपराध क्रमांक 372/20 धारा 376, 376(2)N, 365(A), 120(B) IPC एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट की जांच हेतु डीआईजी शहर इरशाद वली द्वारा SIT (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) का गठन किया गया है। SIT में एसपी साउथ साई कृष्णा थोटा के नेतृत्व में एवं एएसपी रजत सकलेचा के पर्यवेक्षण में डीएसपी हिमानी सोनी को मुख्य विवेचक नियुक्त किया है, साथ ही सीएसपी टीटीनगर उमेश तिवारी, टीआई शाहपुरा, टीआई महिला थाना, टीआई टीटीनगर, टीआई रातीबड़, टीआई कोहेफिजा व थाना प्रभारी श्यामला हिल्स को सम्मिलित किया गया है।

बता दें कि रविवार को रातीबड़ पुलिस ने मीडिया हाउस के मालिक प्यारे मियां और उसकी महिला साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वहां से 5 लड़कियां नशे की हालत में मिली थी। सभी को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया गया। काउंसलिंग के बाद पूछताछ में उन्होंने यौन शोषण किए जाने का खुलासा किया था। प्यारे मिया और उसके महिला साथी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत 376 (बलात्कार), और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews