श्‍योपुर-झोलाछाप डॉक्‍टर के इलाज करने से गई छह साल मासूम की जान

परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप लगाया है, कि डॉक्टर के गलत इंजेक्‍शन देने से बच्‍ची की तबियत बिगड़ गई औ उसकी मौत हो गई
श्‍योपुर-झोलाछाप डॉक्‍टर के इलाज करने से गई छह साल मासूम की जान

BHOPAL NEWS : श्‍योपुर जिले के ओछापुरा थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर द्वारा छह साल की मासूम बच्‍ची का ईलाज करने से उसकी मृत्‍यु होने की घटना सामने आई है। बच्ची की झोलाछाप डाक्टर के इलाज से मौत हो गई, जिससे पूरा परिवार सदमें में आ गया।

आयोग ने लिया संज्ञान 

परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर आरोप लगाया है, कि डॉक्टर के गलत इंजेक्‍शन देने से बच्‍ची की तबीयत बिगड़ गई, तबियत बिगड़ने के बाद परिजन उसे ग्वालियर अस्‍पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्‍टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर, श्योपुर से मामले की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews