त्योहार के मौके पर ट्रेनें निरस्त, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, काम के चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित

नागपुर मंडल के नागपुर-वर्धा खंड में तुलजापुर स्टेशन पर तीसरी और चौथी लाइन के संबंध में यार्ड रिमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ियाँ अस्थायी रूप से निरस्त रहेंगी। 
special occasion of Guru Purnima.

Operation of a special train between Ashoknagar and Delhi

RAIL NEWS : तुलजापुर में यार्ड रिमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए एनआई कार्य के चलते ट्रेनें निरस्त की गई है, नागपुर मंडल के नागपुर-वर्धा खंड में तुलजापुर स्टेशन पर तीसरी और चौथी लाइन के संबंध में यार्ड रिमॉडलिंग और इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग कार्य के चलते भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली गाड़ियाँ अस्थायी रूप से निरस्त रहेंगी।

यह रहेंगी निरस्त 
1.गाड़ी संख्या 12160 जबलपुर-अमरावती एक्सप्रेस दिनांक 21.08.2024 को निरस्त रहेगी।
2.गाड़ी संख्या 12159 अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस दिनांक 22.08.2024 को निरस्त रहेगी।

रेल्वे की यात्रियों से अपील 

यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी लेकर यात्रा की योजना बनाएं। रेलवे को इस असुविधा के लिए खेद है और यात्रियों से सहयोग की अपील करता है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews