कोरोना से पिता की मौत के बाद बेटे ने शव लेने से किया इंकार, तहसीलदार ने किया अंतिम संस्कार

कोरोना से पिता की मौत के बाद बेटे ने शव लेने से किया इंकार, तहसीलदार ने किया अंतिम संस्कार

भोपाल

कोरोना वायरस महामारी की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब परिजन भी पीड़ित व्यक्ति के शव को लेने से मना कर रहे हैं। शायद यह मध्य प्रदेश का पहला मामला होगा जहां पुत्र ने पिता के शव को लेने से मना कर दिया, जिसके बाद तहसीलदार ने बैरागढ़ मुक्तिधाम में व्यक्ति का अंतिम संस्कार किया।

दरअसल शुजालपुर निवासी प्रेम सिंह मेवाड़ कोरोना वायरस की बीमारी से ग्रसित थे और भोपाल के चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती थे जहां 20 अप्रैल को उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना प्रशासन द्वारा तत्काल उनके बेटे और परिजनों को दी गई। उनका बेटा संदीप अपनी पत्नी और साले के साथ भोपाल तो पहुंचे पर सभी ने शव को लेने से मना कर दिया। उनका तर्क था कि वह किट पहनने में असमर्थ हैं यही कारण है कि वह चाहते हैं कि प्रशासन  उनके पिता का अंतिम संस्कार करें।

इस मामले को सुनने के बाद तहसीलदार गुलाब बघेल ने उनसे ये बयान लिखित में लिया और उसके बाद बैरागढ़ मुक्तिधाम पर प्रेम सिंह के अंतिम संस्कार की सभी क्रियाएं स्वयं ही संपन्न करते हुए अग्नि दी। तहसीलदार का कहना है कि आज मैंने जो दिन देखा है वह किसी को ना देखना पड़े लोग इस महामारी को गंभीरता से लें इसलिए घरों में रहें सुरक्षित रहें इसी में हमारा और देश का हित है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews