बिजली को लेकर मिल सकती है जल्द राहत, शिवराज ले सकते हैं बड़ा फैसला

बिजली को लेकर मिल सकती है जल्द राहत, शिवराज ले सकते हैं बड़ा फैसला

भोपाल

मध्य प्रदेश (madhya pradesh) में इस समय कोरोना (corona) का कहर है और काम धंधे चौपट पड़े हैं। इन सब के बावजूद अगर हर कोई परेशान है तो बिजली बिलों (electricity bill) के भारी भरकम झटके से। पूरे प्रदेश में इस समय बिजली के बिल  आम आदमी के साथ-साथ व्यापारी, उद्योगपति हर किसी के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। लॉक डाउन (lock down) के दौरान ज्यादातर उद्योग बंद रहने के बावजूद बिजली विभाग ने मई माह में जो बिजली की वसूली के बिल भेजे हैं उन्हें देखकर लोगों को गर्मी के इस मौसम में डबल गर्मी सताने लगी है।मामला मुख्यमंत्री (chief minister) तक पहुंचा है और वे जल्द इस मामले को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

इस निर्णय के अंतर्गत बड़ी फैक्ट्रियों ,उद्योगों ,दुकानदारों और आम आदमी हर किसी के लिए रियायती पैकेज की घोषणा हो सकती है। लॉक डाउन के दौरान कई राज्यों ने इस तरह के निर्णय लिए भी हैं। ऐसे में शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) बुधवार को बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं और इस बैठक के बाद यह बड़ा निर्णय लिया जा सकता है कि रियायत का स्वरूप क्या हो और किस तरह से लोगों को मंदी के इस दौर में कम से कम बिजली से तो राहत मिल पाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews