प्रदेश में अब तक साढ़े 71 लाख हेक्टेयर में हुई बुआई

प्रदेश में अब तक साढ़े 71 लाख हेक्टेयर में हुई बुआई

भोपाल| किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया है कि 30 जून तक प्रदेश में 71 लाख 48 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई का कार्य पूर्ण हो चुका है। इस वर्ष 146 लाख 31 हजार क्षेत्र में बुआई का लक्ष्य रखा गया है। पिछले वर्ष की तुलना में लक्ष्य एक लाख 31 हजार हेक्टेयर अधिक निर्र्धारित किया गया है। मंत्री श्री पटेल ने बताया कि पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज उपलब्ध है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जायेगी, किसान निश्चिंत होकर बुआई करें।

अन्नदाता किसानों द्वारा प्रदेश में बुआई का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। 30 जून तक 10 लाख 84 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में मक्का, 4 लाख 5 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान, 65 हजार हेक्टेयर में ज्वार, 45 हजार हेक्टेयर में बाजरा और 15 हजार हेक्टेयर में कोदो-कुटकी व अन्य की बुआई हो चुकी है। दलहन में 4 लाख 45 हजार हेक्टेयर में उड़द, एक लाख 51 हजार हेक्टेयर में तुअर, 50 हजार हेक्टेयर में मूँग और 9 हजार हेक्टेयर में कुलथी और अन्य दलहन की बुआई की गई है। अब तक 42 लाख 22 हजार हेक्टेयर में सोयाबीन, 82 हजार हेक्टेयर में मूँगफली, 32 हजार हेक्टेयर में तिल और 3 हजार हेक्टेयर में अन्य तिलहन फसलों की बुआई की गई है। इसी प्रकार 5 लाख 40 हजार हेक्टेयर में कपास की बुआई की जा चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews