कमलनाथ सरकार के 6 पूर्व मंत्रियों को विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस

कमलनाथ सरकार के 6 पूर्व मंत्रियों को विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया नोटिस

भोपाल। कमलनाथ सरकार से बगावत कर ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में ताल ठोंकने वाले सरकार के 6 पूर्व मंत्रियों को विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने नोटिस जारी किया है। नोटिस जारी कर इन मंत्रियों से पूछा गया है कि वे जवाब दें कि क्या उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

दरअसल इन छह मंत्रियों इमरती देवी , प्रद्युम्न सिंह तोमर, तुलसीराम सिलावट, गोविंद राजपूत , महेंद्र सिसोदिया और प्रभु राम चौधरी ने अपना अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया था। यह इस्तीफे लेकर बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह बेंगलुरु से विधानसभा अध्यक्ष के पास पहुंचे थे और उन्हें यह इस्तीफे थमा दिए थे। हालांकि विधिवत रूप से विधायकों को स्वयं उपस्थित होकर यह इस्तीफे देने होते हैं। इसलिए विधानसभा अध्यक्ष ने यह पुष्टि करने के लिए कि क्या यह इस्तीफे वास्तव में इन विधायकों ने दिए हैं, इन्हें नोटिस जारी किए हैं। अब संबंधित विधायक खुद उपस्थित होकर इन नोटिस का जवाब देते हैं, यह देखने वाली बात होगी और अगर वह अपने रुख पर, कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, कायम रहते हैं तो फिर कमलनाथ सरकार की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews