विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र, लापता विधायकों को लेकर जताई चिंता

विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र, लापता विधायकों को लेकर जताई चिंता

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल को पत्र लिखकर लापता विधायकों को लेकर चिंता जताई है। इस पत्र में उन्होने लिखा है कि उन्हें 16 विधायकों के इस्तीफे अन्य लोगों के माध्यम से प्राप्त हुए हैं, प्रत्यक्ष प्रकट होने के निर्देश दिये जाने के बावजूद  विधायक न अपना इस्तीफा लेकर स्वयं आए न ही सत्र में उपस्थित रहे।

स्पीकर ने लिखा है कि कुछ विधायकों के परिजनों द्वारा उनकी सुरक्षा को लेकर को लेकर चिंता जताई गई है और वे भी इनके लापता होने के कारण चिंतित हैं। स्पीकर ने लिखा है कि सोशल मीडिया पर इन विधायकों के अनेक वीडियो जारी हुए हैं लेकिन इस्तीफा लेकर किसी विधायक के परिजन उनके समक्ष प्रस्तुत नहीं हुए। इससे इस आशंका को बल मिलता है कि ये त्यागपत्र किसी दबाव में लिखवाए गए हैं। उन्होने लिखा है कि यदि ये त्यागपत्र विधायक की इच्छा से लिखे गए होते तो या तो के कोई परिजन या संबंधित कार्यकर्ता उपस्थित होता। स्पीकर ने पूछा है कि क्या ये संविधान के मौलिक अधिकारों में प्रदत्त स्वतंत्रता के अधिकारों का उल्लंघन नहीं है? अपने पत्र में विधानसभा अध्यक्ष ने राज्यपाल से लापता विधायकों की वापसी सुनिश्चित कराने का अनुरोध किया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews