विधानसभा प्रमुख सचिव का बड़ा बयान- “सत्र के दौरान कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता”

विधानसभा प्रमुख सचिव का बड़ा बयान- “सत्र के दौरान कोरोना को लेकर विशेष सतर्कता”

भोपाल। मध्यप्रदेश का विधानसभा सत्र शायद इतना खास कभी नही हुआ होगा,  जितना आज है।  पूरे देश की निगाहें एमपी पर टिकी हुई है। आज कमलनाथ सरकार को अग्निपरीक्षा देना है। साथ ही कोरोना वायरस के चलते सवाल बना हुआ है कि फ्लोर टेस्ट होगा या नही। इसी बीच विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। एपी सिंह का कहना है कि कोरोना वायरस के चलते विधानसभा सत्र को लेकर विशेष तैयारियां की गई है।

सिंह का कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सभी विधायकों, सुरक्षाकर्मियों और मीडियाकर्मियों के लिए मास्क उपलब्ध करवाएं गए है। विधानसभा लॉबी, मीडिया सेंटर, सचिवालय अधिकारियों-कर्मचारियों के कक्ष आदि सभी जगह सैनेटाइजर रखवाए गए हैं ताकी किसी तरह का इंफेक्शन ना फैले।

वहीं आज के एजेंडे को लेकर एपी सिंह ने कहा कि ये साल का प्रथम सत्र है और बजट सत्र है तो इसकी शुरूआत परंपरानुसार राज्यपाल के अभिभाषण से होगी और फिर जैसे जैसे प्रस्ताव सामने आएंगे, जनहित के विषय आएंगे उनपर विचार किया जाएगा। वहीं फ्लोर टेस्ट को लेकर उन्होने कोई टिप्पणी नहीं की है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews