मंगलवार को आयोजित होगी विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति की विशेष पंचायत

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मंगलवार 31 अगस्त विमुक्त जाति दिवस पर सीएम हाउस में विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति की विशेष पंचायत आयोजित की जाएगी। पंचायत मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 11 बजे से प्रारंभ होंगी। इसमें सीएम शिवराज सिंह के साथ पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल भी उपस्थित रहेंगे।

BJYM प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, वैभव पवार ने जारी की लिस्ट

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर उनके विचारों और सुझावों के आधार पर कल्याणकारी कार्यक्रम और योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इसका मुख्य उददेश्य संबंधित वर्ग को अधिक से अधिक लाभ मुहैया कराते हुए विकास की मुख्य धारा से जोड़ना है। इसी क्रम में फिर से विभिन्न वर्गों की पंचायत का आयोजन शुरू कर विमुक्त, घुमक्कड़ और अर्धघुमक्कड़ वर्ग की पंचायत आयोजित की जा रही है।

सीअम शिवराज सिंह चौहान का मानना है कि देश में अनेक जातियाँ विकास की प्रक्रिया से दूर रहने के कारण मुख्यधारा से नहीं जुड़ सकी थीं। इन्हें समग्र समाज के साथ जोड़ने और उनकी आर्थिक समृद्धि के लिए कल्याणकारी कार्यक्रमों पर और अधिक जोर दिये जाने की आवश्यकता है। जनजातियाँ मध्यप्रदेश की पहचान भी हैं। मध्यप्रदेश सरकार इन जनजातियों के विकास के लिए संकल्पबद्ध है। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री इन जनजातियों के प्रदेशभर से आने वाले प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे। इससे पहले महिला, किसान, विद्यार्थी, व्यापारी खिलाड़ी और अन्य वर्गों के हित में विभिन्न पंचायतों का आयोजन पूर्व कार्यकाल में किया गया है। इन पंचायतों में हुए विचार-विमर्श के आधार पर योजनाओं के प्रावधानों को संशोधित किया गया, जिससे इन वर्गों के लोगों को बेहतर ढंग से कल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ मिल सके।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews