रक्षाबंधन पर यात्रियों को विशेष सौगात, रानी कमलापति से रीवा के लिए विशेष ट्रेन

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर एवं सतना स्टेशनों पर ठहरते हुए गंतव्य तक जाएगी।
Indian Railways

रक्षाबंधन पर्व पर अपने परिजनों से मिलने और पर्व को मिलकर मनाने की योजना बना रहे यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने एक खास सौगात दी है। यात्रियों की सुविधा और बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल मंडल द्वारा रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति के मध्य एक-एक ट्रिप की एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के कोच सम्मिलित

इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के कोच सम्मिलित रहेंगे, जिससे सभी वर्गों के यात्रियों को आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। यात्रा के लिए आरक्षण रेलवे के किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र या IRCTC की वेबसाइट के माध्यम से कराया जा सकता है।

ट्रेन संचालन का विवरण

गाड़ी संख्या 01661 – रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस स्पेशल
प्रस्थान: शुक्रवार, 08 अगस्त 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से रात 19:35 बजे
ठहराव: विदिशा (20:28), बीना (22:35), सागर (23:40), दमोह (00:45), कटनी मुड़वारा (02:50), मैहर (04:48), सतना (05:15)
गंतव्य पर आगमन: रीवा, सुबह 06:20 बजे

वापसी का शेड्यूल 

गाड़ी संख्या 01662 – रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस स्पेशल
प्रस्थान: शनिवार, 09 अगस्त 2025 को रीवा स्टेशन से सुबह 07:35 बजे
ठहराव: सतना (08:35), मैहर (09:00), कटनी मुड़वारा (10:45), दमोह (12:30), सागर (13:45), बीना (16:00), विदिशा (17:08)
गंतव्य पर आगमन: रानी कमलापति, रात 19:20 बजे

यात्रियों से अपील 

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाएं और यात्रा से पहले रेल मदद 139, एनटीईएस ऐप या IRCTC पोर्टल के माध्यम से गाड़ी की सटीक जानकारी प्राप्त करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews