छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अयोध्या केंट के मध्य वाया भोपाल मण्डल से होकर चलेगी स्पेशल ट्रेन

यह ट्रेन भोपाल मण्डल के इटारसी, भोपाल, बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।
Indian Railways trains Chhath festival

Indian Railways to run 1,500 special trains next 5 days for Chhath festival

RAIL NEWS : रेल प्रशासन द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात क्लियर करने के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अयोध्या केंट- छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मध्य एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है जो भोपाल मण्डल के इटारसी, भोपाल, बीना स्टेशन पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी।

यह रहेगा प्लान 

गाड़ी संख्या 01019 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-अयोध्या केंट स्पेशल ट्रेन दिनाँक 29.08.2024 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से 22.30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 13.05 बजे इटारसी, 16.00 बजे भोपाल, 19.18 बजे बीना पहुँच कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए, तीसरे दिन 09.30 बजे अयोध्या केंट स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी का प्लान 

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01020 अयोध्या केंट-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्पेशल ट्रेन दिनांक 31.08.2024 को अयोध्या केंट जंक्शन स्टेशन से 23.40 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 13.20 बजे बीना, 16.10 बजे भोपाल, 18.10 बजे इटारसी पहुँच कर मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन 08.15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस स्टेशन पहुँचेगी।

गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में कल्याण – भुसावल – खंडवा – इटारसी – भोपाल – बीना – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – उरई – कानपुर सेंट्रल एवं लखनऊ स्टेशनों पर रुकेगी।

कोच कंपोजीशन– इस गाड़ी में 16 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआर सहित कुल 22 कोच रहेंगे। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, 139 अथवा NTES/ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews