गया में पिंड दान एवं तर्पण करने जाने हेतु रानी कमलापति-गया के मध्य चलेगी स्पेशल ट्रेन

अहमदाबाद-दानापुर-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव

RAIL NEWS : रेल प्रशासन अपने यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहता है। इसी तारतम्य में पितृपक्ष के अवसर पर पिंड दान एवं तर्पण करने गया जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया के मध्य चार ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति के मध्य तीन ट्रिप स्पेशल गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है।

यह रहेगा शेड्यूल 
गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति- गया पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 28.09.2023 (गुरुवार), 03.10.2023 (मंगलवार), 08.10.2023 (रविवार) एवं 13.10.2023 (शुक्रवार) को रानी कमलापति स्टेशन से 13.20 बजे प्रस्थान कर, 14.15 बजे विदिशा पहुँचकर, 14.17 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, 14.40 बजे गंजबासौदा पहुँचकर, 14.42 बजे गंजबासौदा से प्रस्थान कर, 15.50 बजे बीना पहुँचकर, 15.55 बजे बीना से प्रस्थान कर, अगले दिन 08.20बजे गया स्टेशन पहुँचेगी।

वापसी का शेड्यूल 
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01662 गया – रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन दिनांक 01.10.2023 (रविवार), 06.10.2023 (शुक्रवार) एवं 11.10.2023 (बुधवार) को गया स्टेशन से 14.15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन 07.05 बजे बीना पहुँचकर, 07.10 बजे बीना से प्रस्थान कर, 07.38 बजे गंजबासौदा पहुँचकर, 07.40 बजे गंजबासौदा से प्रस्थान कर, 08.10 बजे विदिशा पहुँचकर, 08.12 बजे विदिशा से प्रस्थान कर, 10.55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुँचेगी।
गाड़ी के हाल्ट- रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन एवं अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच कंपोजीशन- इस गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 10 वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी, 04 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 01 जनरेटर कार एवं 01 एसएलआरडी सहित कुल 20 (एलएचबी) कोच रहेंगे।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews