रीवा और इन्दौर के बीच इस दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, यह है समय

mp rail news

भोपाल। अतिरिक्त रेल यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से रेलवे ने रीवा और इंदौर के बीच स्पेशल ट्रैन चलाने का निर्णय लिया है| 29 जनवरी को रीवा से इन्दौर के बीच गाड़ी संख्या 02182 रीवा-इन्दौर स्पेशल एक्सप्रेस (सिंगल ट्रिप) चलेगी| यह ट्रेन रीवा से बुधवार को 23़ 10 बजे रवाना होगी और गुरूवार को 15़ 35 बजे इंदौर पहुंचेगी।

29 जनवरी को 02182 रीवा-इन्दौर स्पेशल एक्सप्रेस रात 11.10 बजे रीवा से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.50 बजे संत हिरदाराम नगर स्टेशन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट का हॉल्ट लेकर यह ट्रेन 9.55 बजे रवाना होकर शााम 3.35 बजे इंदौर स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में यह ट्रेन मैहर, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना, विदिशा, संत हिरदाराम नगर, सीहोर, शुजालपुर, बेरछा, उÓजैन, देवास स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में 12 शयनयान श्रेणी और 2 एस.एल.आर. सहित 14 कोच रहेंगे।

मार्च तक चलेगी हबीबगंज-अगरतला स्पेशल ट्रेन
रेलवे प्रशासन की ओर से हबीबगंज से अगरतला के बीच चलने वाली वीकली स्पेशल ट्रेन की अवधि को अब 28 मार्च तक चलाया जाएगा। 01665 हबीबगंज-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 25 मार्च तक और 01666 अगरतला-हबीबगंज साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 28 मार्च तक चलती रहेगी। इस अवधि में गाड़ी की समय सारणी में संशोधन करते हुए मानिकपुर, पाटलिपुत्र, कुमारघाट और तेलियामुरा चार स्टेशनों पर अतिरिक्त हॉल्ट दिया गया है। गाड़ी के चलने का निर्धारित दिन व कोच कम्पोजीशन पहले जैसा ही रहेगा।

हबीबगंज से 30 मिनट पहले रवाना होगी ट्रेन
01665 हबीबगंज-अगरतला साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस अपने निर्धारित दिन प्रत्येक बुधवार को वर्तमान प्रस्थान समय शाम 5.30 बजे के स्थान पर शाम 5 बजे हबीबगंज स्टेशन से प्रस्थान कर तीसरे दिन (शुक्रवार को) रात 9.&0 बजे अगरतला स्टेशन पहुंचेगी। वहीं 01666 अगरतला-हबीबगंज-साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 4 जनवरी से अपने निर्धारित दिन प्रत्येक शनिवार को अगरतला स्टेशन से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर, तीसरे दिन (सोमवार को) शाम 5.10 बजे हबीबगंज स्टेशन पहुंचेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews