तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत, चालक फरार

Road Accident In Dewas

Bhopal Accident News: राजधानी के भोपाल-रायसेन मार्ग (Bhopal-Raisen Road) पर बाइक सवार दो लोगों को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार 20 फीट तक घसीटा गए जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों गंभीर घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद कार चालक मौके पर ही वाहन छोड़कर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।

घटना बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि नीमखेड़ा रायसेन का रहने वाला 17 साल का वरुण प्राइवेट काम करता था और अपने गांव से भोपाल के रायसेन रोड पर किसी काम के सिलसिले में आया हुआ था। उसके साथ गांव का ही लड़का रवि जाटव भी साथ था और वही बाइक चला रहा था।

यह दोनों सैम कॉलेज के पास से हाईवे के सर्विस रोड से जैसे ही मुड़े पीछे से तेज रफ्तार में आ रही कर ने इन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर पीछे बैठे हुए वरुण के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को आसपास मौजूद लोग प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान वरुण ने दम तोड़ दिया। रवि के पैर में फैक्चर हुआ है उसने हेलमेट पहना हुआ था इसके चलते उसके सिर में चोट नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार कार सवार ने इन दोनों को टक्कर तो मार दी। लेकिन वह मौके पर नहीं रुका और अपनी कार छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने कार जब्त कर ली है और गाड़ी नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews