प्रदेश के कृषि मंत्री का बयान – गावों को आजादी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिलवाई

प्रदेश के कृषि मंत्री का बयान – गावों को आजादी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिलवाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
15 अगस्त 1947 को भारत आजाद हुआ लेकिन गावों को आजादी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने दिलवाई है। यह बात भोपाल (Bhopal) में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में कृषि मंत्री कमल पटैल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने कही है।

प्रधानमंत्री स्वमित्व योजना (Pradhan Mantri Swamitva Yojana) शुरू कर किसानों को आत्मनिर्भर करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आरंभ किया है। मंत्री पटेल ने आगे कहा कि मोदी जी ने संकल्प लिया है कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे। अभी तक किसानों से बिचौलियों रूपये कमाते थे। FPO कृषि उत्पादक समूह बनाये जायेगे। इस वर्ष मप्र गेंहू उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर आया है। कृषि मंत्री ने फिर कहा किसान कर्जमाफी को लेकर झूठ बोला गया। इस मामले में FIR दर्ज करवाई जाएगी।

कृषि मंत्री ने कहा किसानों की फसलों को भारी बारिश और इल्लियों से जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई शिवराज सरकार (Shivraj Government) करेगी। उन्होंने बताया कि कृषि बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त कर दी गई। अभी भी जो किसान कृषि नहीं करा पाए है वह बीमा करा सकते है। उन्होंने कहा मैने सभी कोर्पेाटिव बैंकों व कलेक्टर को निर्देश जारी कर दिए है। खाद की पर्याप्त व्यवस्था की है, पिछली बार किसानों को यूरिया नही मिला था। हमने यूरिया बांटने का 55-45 का रेश्यो तैयार किया है। किसान 55% प्रतिशत सोसायटी और 45% बाजार से खाद ले सकते है। उन्होनें किसान कर्जमाफी योजना को लेकर कहा कि हम इसकी समीक्षा कर रहे है। फैसला किसानों के हित में ही होगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews