प्रदेश सरकार कोरोना वॉरियर्स को देगी “कर्मवीर योद्धा पदक”,नरोत्तम मिश्रा ने की घोषणा

प्रदेश सरकार कोरोना वॉरियर्स को देगी “कर्मवीर योद्धा पदक”,नरोत्तम मिश्रा ने की घोषणा

भोपाल

प्रदेश में कोरोना से लड़ाई लड़ने वाली कोरोना वॉरियर्स को अब मध्यप्रदेश सरकार द्वारा “कर्मवीर योद्धा पदक” प्रदान किया जाएगा। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि कोविड-19 में महामारी के नियंत्रण में सराहनीय सेवा प्रदान करने वाले पुलिस विभाग के सभी कर्मवीर योद्धाओं को सरकार द्वारा कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

इसी के साथ उन्होने बताया कि दो निरीक्षक जो इस लड़ाई में वीरगति को प्राप्त हुए थे चंद्रपाल यादव और देवेंद्र चंंद्रवंशी, उनके परिवार को 50 लाख की सहायता राशि और कर्मवीय योद्धा के तहत नौकरी दी जा चुकी है। इसी के साथ अब पुलिस विभाग से जो भी पुलिसकर्मी कोरोना से जंग में उल्लेखनीय योगदान देगा, उसे प्रदेश सरकार कर्मवीर सम्मान से सम्मानित करेगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews