लोकायुक्त की टीम ने राज्य सूचना आयोग के कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

लोकायुक्त की टीम ने राज्य सूचना आयोग के कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

BHOPAL NEWS : भोपाल में लोकायुक्त की टीम ने राज्य सूचना आयोग के कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। दरअसल आरोपी ने अपील पर कारवाई जल्दी कराने के नाम पर 20 हजार रूपए की घूस मांगी थी। परेशान आवेदक ने कई बार कर्मचारी से गुहार लगाई लेकिन कर्मचारी ने बिना लेन देंन के काम करने से इंकार कर दिया जिसके बाद परेशान आवेदक ने लोकायुक्त एसपी से इसकी शिकायत की, फरियादी योजना के तहत गुरुवार को 5000 रूपए देने पहुंचा तभी टीम ने कर्मचारी को घूस लेते रंगे हाथों ट्रैप किया।  टीम ने गुरुवार को  बजे साई बोर्ड चौराहे पर बृजेश को हारुन से 5 हजार रूपए लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

यह था मामला 

उमर तहसील सिंगोली, नीमच के रहने वाले मोहम्मद हारुन नीलगर ने अपने जमीन के दस्तावेज की जानकारी लेने के संबंध में आरटीआई के तहत अपनी ग्राम पंचायत उमर में आवेदन दिया। पूरी व सही जानकारी न मिलने पर उसने प्रथम अपील अधिकारी जनपद पंचायत जावड़ के पास आवेदन दिया। हारुन को वहां से भी जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर वो 24 मई को अरेरा हिल्स स्थित राज्य सूचना आयोग में अपील करने पहुंचा। यहां पर उसकी मुलाकात विभाग के अकाउंट विभाग में पदस्थ ईश्वर नगर मीरा मंदिर के रहने वाले बृजेश कुशवाह पुत्र पद्मनाथ कुशवाह से हुई।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews