प्रदेश को मिलेगी 7206 लाख की अनुदान राशि, केंद्र से 3862 करोड़ का ऋण प्रस्ताव

प्रदेश को मिलेगी 7206 लाख की अनुदान राशि, केंद्र से 3862 करोड़ का ऋण प्रस्ताव

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने नई दिल्ली में केन्द्रीय विद्युत, नव एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राज कुमार सिंह से भेंट कर प्रदेश की ऊर्जा संबंधी विभिन्न समस्याओं के संबंध में चर्चा की। उन्होने मध्यप्रदेश के लिये भारत सरकार में लंबित अनुदान राशि लगभग 7206 लाख रुपये जारी करने का अनुरोध किया। इसपर राज कुमार सिंह ने प्रदेश को जल्द ही अनुदान राशि जारी करने का आश्वासन दिया।

MP News: कई अफसरों की चमकेगी किस्मत, जल्द बनेंगे IAS, विभाग ने तैयार किया प्रस्ताव

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने केन्द्रीय विद्युत मंत्री से 3862 करोड़ रुपये की कार्यशील पूँजी के लिये ऋण प्रस्ताव के अनुमोदन का भी अनुरोध किया। इस राशि के अनुमोदन के बाद आरईसी द्वारा पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को 562 करोड़, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को 1200 करोड़ और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी को 2100 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त होना संभावित है। उन्होने आरडीएसएस स्कीम में मध्यप्रदेश को मिलने वाली सब्सिडी की शर्तों को कोविड तथा बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए शिथिल करने का अनुरोध किया। उन्होंने ग्वालियर शहर तथा ग्वालियर में स्थित पर्यटन स्थलों के लिये सोलर ऊर्जा हेतु विशेष योजना लागू करने का भी अनुरोध किया। इसके साथ ही ऊर्जा क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, उत्पादन, वितरण तथा उपभोक्ताओं की बेहतर सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए नई योजनाओं के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। ऊर्जा मंत्री ने साँची शहर को सोलर सिटी घोषित करने पर केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री को धन्यवाद दिया और उन्हें मध्यप्रदेश आने का निमंत्रण भी दिया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews