VIDEO : कमलनाथ के काफिले पर पथराव, भड़की कांग्रेस

VIDEO : कमलनाथ के काफिले पर पथराव, भड़की कांग्रेस

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश उपचुनाव (MP By-election) से पहले प्रत्याशियों से लेकर बड़े नेताओं को एक के बाद एक जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन काले झंड़े, विरोध और वीडियो वायरल (Video Viral) जैसी की खबरें मीडिया में भी सुर्खियां बन रही है। आज बुधवार को अनूपपूर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) के काफिले पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया और जमकर  नारेबाजी करते हुए काले झंडे दिखाएं। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोका , यह पूरा उपद्रव बीजेपी कार्यालय के पास हुआ।

कांग्रेस ने इस पूरे घटनाक्रम की निंदा की है और इसे बीजेपी की बौखलाहट बताया है। एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने ट्वीट कर लिखा है कि बीजेपी की निचले स्तर की गुंडागर्दी, कमलनाथ जी के क़ाफ़िले पर पथराव। शिवराज जी, कभी एफआईआर कराते हो, कभी पथराव कराते हो, कभी प्रशासन का दुरूपयोग करते हो…आख़िर लोकतंत्र को और कितना कुचलोगे..? जनता जवाब देगी, हर हरकत का हिसाब लेगी।

वीडियो स्पष्ट कर रहा है हिंसा प्रायोजित है- अरुण यादव

पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव (Arun Yadav) ने लिखा है कि मान.कमलनाथ जी (Z प्लस सुरक्षा) की कार पर अनूपपुर यात्रा के दौरान हुए पथराव/विरोध प्रदर्शन उसकी पराजय, हताशा का प्रतीक, हिंसा के गर्भ से उत्पन्न विचारधारा से यही उम्मीद,ध्यान रहे हम अंग्रेजों से लड़े हैं।वीडियो स्पष्ट कर रहा है हिंसा प्रायोजित है।

पत्थरों से तो बिल्कुल भी नहीं डरने वाले है- सचिन यादव

वही पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक सचिन यादव (Congress MLA Sachin Yadav) ने लिखा है कि आज आदरणीय कमलनाथ जी की कार पर अनूपपुर यात्रा के दौरान हुए पथराव भाजपा की हार को दर्शा रहा है, इस घटना की घोर निंदा करते है, कांग्रेस पार्टी के नेता जब अंग्रेजों की गोलियों से नही डरे तो इन पत्थरों से तो बिल्कुल भी नहीं डरने वाले है ।

शिवराज जी, प्रदेश को कहां ले जाना चाह रहे हैं-केके मिश्रा

कांग्रेस प्रवक्ता और ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी केके मिश्रा (KK Mishra) ने लिखा है कि अनूपपुर यात्रा के दौरान आज मान. कमलनाथ जी के समक्ष BJYM का विरोध प्रदर्शन, कार पर पथराव,सरकार की शह पर हुई प्रायोजित हिंसा,परिणाम भुगतने होंगे,गांधी की हत्यारी विचारधारा का चरित्र एक बार फिर सामने आया, शिवराज जी, प्रदेश को कहां ले जाना चाह रहे हैं?

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews