मध्य प्रदेश में बढ़ेगी भंडारण क्षमता, ऐसा ना करने वाले वेयर हाउस होंगे ब्लैक लिस्ट

मध्य प्रदेश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जल्द भंडारण क्षमता बढ़ेगी और नये गोदामों के निर्माण भी किए जाएंगे। इस संबंध में मध्य प्रदेश वेअर हाउस एण्ड लाजिस्टिक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह (Rahul Singh, President, MP Warehouse and Logistics Corporation) ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। साथ ही निजी गोदाम मालिकों के भंडारण शुल्क का समय पर भुगतान करने के लिये अधिकारियों को निर्देश दिये। वही निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले गोदामों को ब्लेक लिस्ट कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मप्र में 6 दिन पहले मानसून धमाकेदार एंट्री, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दरअसल, आज मध्य प्रदेश वेअर हाउस एण्ड लाजिस्टिक्स कार्पोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह (केबिनेट मंत्री दर्जा) ने वेअर हाउसिंग कार्पोरेशन के मुख्यालय पर प्रबंध संचालक तरूण पिथोड़े और कार्पोरेशन के सभी वरिष्ठ अधिकारियों, महाप्रबंधकों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने शासकीय गोदामों (government warehouses) में सीसीटीवी कैमरे लगाने, ओपन केप स्थलों पर गोदाम निर्माण और आत्म-निर्भर प्रदेश (aatmanirbhar Madhy Pradesh)
योजनान्तर्गत कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। दमोह जिले (Damoh District) में विशेष रूप से गोदाम क्षमता बढ़ाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये।

यह भी पढ़े.. Rare Coin 2021: 138 करोड़ में बिका 1933 का यह दुर्लभ सिक्का, खबर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

वही अधिकारियों से वन-टू-वन चर्चा कर कार्पोरेशन की गतिविधियों की जानकारी ली और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की और सिंह ने कहा कि मरम्मत के अभाव में जीर्ण-शीर्ण हो रहे शासकीय गोदामों की मरम्मत तत्काल कराई जाये। साथ ही, कार्पोरेशन के अधीन गोदामों की कलर थीम निर्धारित करें, जिससे पूरे मध्य प्रदेश के गोदाम सुन्दर और एक जैसे दिखाई दें। वही संचालक मंडल की बैठक जून माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित करने के निर्देश प्रबंध संचालक को दिये।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews