सिवनी में आवारा कुत्तों ने हमला कर महिला को उतारा मौत के घाट, नोंचकर खाया मांस

सिवनी में आवारा कुत्तों ने हमला कर महिला को उतारा मौत के घाट, नोंचकर खाया मांस

Bhopal- Stray dogs attacked and killed a woman in Seoni : सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्रांर्तगत मुंडरई गांव में बीते शनिवार को आवारा कुत्तों के हमले से एक महिला की मौत हो गई। कुत्तों के झुंड ने महिला के शरीर से मांस नोंच-नोंचकर खा लिया।

आयोग ने लिया मामलें में संज्ञान 

मृतिका केसरबाई (55 वर्ष) पत्नी गेंदेश्वर हनवत सुबह करीब सात बजे अपने खेत जा रही है। तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर अचानक हमला कर दिया। घटना के कुछ देर बात वहां पंहुचे ग्रामीणों ने महिला के शरीर को कुत्तों द्वारा नोंचते देख उन्हें भगाया। महिला के शरीर से मांस गायब हो चुका था। महिला की मौत हो चुकी थी। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने एसपी एवं सीएमएचओ सिवनी से घटना के संबंध में पूर्ण प्रतिवेदन मांगा है। आयोग ने एसपी और CMHO को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews