सीएम की सख्त कार्रवाई, रेप केस में गिरफ्तार आबकारी उपनिरीक्षक बर्खास्त

सीएम की सख्त कार्रवाई, रेप केस में गिरफ्तार आबकारी उपनिरीक्षक बर्खास्त

भोपाल| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी आबकारी उप निरीक्षक पंकज जैन को बर्खास्त कर दिया है| पंकज जैन को पुलिस ने यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया है। उस पर घर पर काम करने वाली महिला की 17 साल की बेटी के साथ शारीरिक शोषण का आरोप है|

कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा यह बेहद गंभीर मामला है, इस मामले में अब आगे कोई जांच नहीं होगी। पंकज जैन को सीधे बर्खास्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कैबिनेट बैठक में बताया कि अपराधिक तत्वों के विरुद्ध मुहिम जारी रहेगी। किसी भी स्थिति में दुष्कृत्य के आरोपियों को माफ नहीं किया जाएगा।

उज्जैन की नीलगंगा थाना पुलिस ने मंगलवार को आबकारी उप निरीक्षक को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ दुष्कर्म,अश्लील वीडियो बनाकर धमकी देने और पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं संभागायुक्त आनंद कुमार शर्मा ने जैन पर कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया था।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews