कृषि मंत्री का कड़ा आदेश-“किसानों के साथ धोखाधड़ी करने पर NSA के तहत कार्रवाई”

कृषि मंत्री का कड़ा आदेश-“किसानों के साथ धोखाधड़ी करने पर NSA के तहत कार्रवाई”

भोपाल

खाद व उर्वरकों की बढ़ती मांग के बीच नकली खाद और बीज बेचने वालों के खिलाफ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कमल पटेल (kamal patel) रियायत बरतने के मूड में नहीं है। अब तक 28 लायसेंस निलंबित किए जा चुके हैं जबकि 21 लायसेंस निरस्त हो चुके हैं। खाद, बीज के अवैध भंडारण, परिवहन और मिलावट को लेकर 20 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी हैं जिससे मुनाफाखोरों में हड़कंप मच गया है, वहीं किसानों को राहत मिली है। इतना ही नहीं, अब कृषि मंत्री (agriculture minister) ने ये भी निर्देश दिए हैं कि नकली बीज बेचकर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कृषि मंत्री कमल पटेल के निर्देश पर खेतों में हल बख्खर चलना शुरू हुए उधर खाद बीज के मिलावटखोरों, जमाखोरों और मुनाफाखोरों पर कानून का डंडा चलना शुरू हो गया। कृषि विभाग का अमला स्टॉक लिमिट, निर्धारित दर से ज्यादा बेचने, मिलावटखोरों सहित अवैध रूप से खाद का विक्रय करने वालो के खिलाफ अभियान चलाए हुए है, धड़ाधड़ एफआईआर दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि अब तक 10 जिलो में 20 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इंदौर में मैसर्स प्लेस्टो वायो क्रॉप सहित अन्य कंपनियों और फर्मों पर भी अवैध रूप से खाद के भंडारण और विक्रय का मामला दर्ज हुआ है। खरीफ फसलों की बोवनी के साथ ही एक्शन मोड में आये कृषि मंत्री कमल पटेल ने खाद के अवैध भंडारण, अमानक एवं बिना दस्तावेज के अवैध रूप से ऊंचे दाम पर खाद बेचने वाले, ब्लेकमार्केटिंग करने वाली निजी संस्थाओं, निजी कृषि सेवा केंद्रों, और निजी सहकारी संस्थाओं के खिलाफ भी मुहिम शुरू की है, लगातार सर्वेक्षण और निरीक्षण कर गड़बड़ी का पता लगाकर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 14 जिलो में 28 संस्थाओं के पंजीयन निलंबित कर दिए गए हैं इसके साथ ही 21 संस्थाओं और व्यक्तियों के पंजीयन निरस्त किए गए हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल के एक्शन को देखते हुए खाद का अवैध कारोबार करने वालो में हड़कंप का माहौल है। कई मिलावटखोर और खाद का अवैध व्यापार करने वाले अब बाजार में दिखाई नही दे रहे। कृषि मंत्री कमल पटेल की इस पूरी कार्यवाही से किसानों में खुशी की लहर है, किसानों तक यूरिया की उपलब्धता आसान हो गई है और वह लूटपाट का शिकार होने से भी बच गये हैं। कृषि मंत्री कमल पटेल ने फिर दोहराया है कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, ऐसे तत्वों के खिलाफ रासुका (NSA) के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews