बंगाल की खाड़ी में उठा तूफान, अगले हफ्ते से बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, छाएंगे बादल, बारिश के आसार, जानें IMD का ताजा अपडेट

MP Weather

MP Weather Alert Today : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान और पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अगले हफ्ते प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बादल छाने के बाद हल्की बारिश हो सकती है।इसके बाद नवंबर अंत से तापमान में भी तेजी से गिरावट आएगी और तेज सर्दी पड़ना शुरू हो जाएगी। 28 नवंबर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होने के आसार हैं।

तूफान का दिख सकता है एमपी पर असर

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में मिधिली तूफान उठा है, जिसके कारण 25 नवंबर तक उत्तर भारत में एक पश्चिमी डिस्टरबेंस पहुंच सकता है। इसके बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में 26 से 28 नवंबर के बीच बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।आने वाले दिनों में दिन और रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।

इन जिलों में बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के आसार

एमपी मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ग्वालियर चंबल संभाग सागर संभाग के साथ-साथ निमाड़ी छतरपुर, टीकमगढ़ में मौसम में बदलाव आने की संभावना है ।इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाने के साथ-साथ बूंदाबांदी हो सकती है, वही सागर, टीकमगढ़, पन्ना, दमोह के साथ-साथ जबलपुर के कुछ हिस्सों में बदल छाने और बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है , इसके बाद तेज ठंड पड़ने लगेगी। इस महीने की आखिरी में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

शनिवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर जिले में 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। दतिया जिले में 12.2 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर जिले के नौगांव में 12, रीवा में 13.2, धार में 13.8, खरगोन में 13.4, रायसेन में 14, भोपाल में 15.8, इंदौर में 17.5, जबलपुर में 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।वही अधिकतम तापमान में भी बढ़त दिखाई दी। दमोह में अधिकतम पारा चढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल में 32.3, ग्वालियर में 28.6, इंदौर में 30, खंडवा में 32.01, जबलपुर में 30.7, मंडला में 32.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। प्रदेश की अधिकांश जिलों का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर ही रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews