भोपाल में स्कूल के पास वाली बिल्डिंग से छात्र ने लगाई छलांग, सहपाठी बुलाते थे ‘चोर’

भोपाल में स्कूल के पास वाली बिल्डिंग से छात्र ने लगाई छलांग, सहपाठी बुलाते थे ‘चोर’

Student jumped from building : राजधानी भोपाल में सनसनीखेज घटना में 18 साल का छात्र अपने स्कूल की बगल वाली तीन मंजिला इमारत से नीचे कूद  गया। इस घटना में छात्र और एक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। छात्र को स्कूल प्रबंधन ने स्कूल आने से मना कर दिया था और इसके बाद उसने ये खतरनाक कदम उठाया। बच्चे को बचाने की कोशिश में घायल पुलिसकर्मी से मिलने के लिए विधायक रामेश्वर शर्मा जेके अस्पताल पहुंचे। उन्होने जाबांज उपनिरीक्षक जय कुमार सिंह और छात्र से मिलकर उनका हालचाल जाना।

क्लासमेट बुलाते थे चोर

छात्र दानिश कुंज कोलार रोड पर रहता है। पिछले साल उसे पुलिस ने एक मंदिर में चोरी के आरोप में पकड़ा था और इसी के बाद से उसके स्कूल के सहपाठी उसे चोर कहकर चिढ़ाते थे। उस समय वो नाबालिक था इस कारण उसे जेल नहीं भेजा गया लेकिन वो केस चल रहा है। ये एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं कक्षा में है और अन्य बच्चों ने उसका विरोध करते हुए कहा था कि वो उसके साथ नहीं पढ़ेंगे। इसी के बाद स्कूल मैनेजमेंट ने उसे स्कूल आने से मना कर दिया था और छात्र इससे बेहद आहत था।

एएसआई और छात्र अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ये छात्रा स्कूल पहुंचा और उसने प्रिंसिपल से बात की। इसके बाद बाहर आकर वो स्कूल के साथ लगी तीन मंजिला इमारत पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की धमकी देने लगा। इस दौरान कोलार थाने से एएसआई जयसिंह और दो अन्य पुलिसकर्मी वहां पहुंच गए और उसे नीचे आने के लिए समझाने लगे। एक युवक छत पर भी पहुंच और उसे पकड़कर पीछे खींचने की कोशिश करने लगा लेकिन इसी बीच छात्र ने छलांग लगा दी। लेकिन उसके नीच गिरने से पहले ही एएसआई जय कुमार ने उसे संभाल लिया। इस दौरान एएसआई को हाथ और सीने में गंभीर चोट आई है। तुरंत ही जय कुमार और छात्र को अस्पताल पहुंचाया गया और अब उनका इलाज चल रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”795160405″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews