प्रदेश में प्लाज्मा थेरेपी का सफल प्रयोग, 3 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

प्रदेश में प्लाज्मा थेरेपी का सफल प्रयोग, 3 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे

भोपाल

मध्यप्रदेश में कोरोना के 3 मरीज प्लाज्मा थेरेपी (plasma therapy) से ठीक होकर घर लौटे हैं। ये जानकारी  स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) ने दी। उन्होने कहा कि कुछ दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन (harshwardhan) से बात कर प्रदेश में प्लाज्मा थेरेपी (plasma therapy) के लिए अनुमति ली गई थी और अब इसके आशातीत परिणाम दिखने लगे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया है कि प्लाज्मा थेरेपी से 3 मरीज ठीक होकर सकुशल अपने घर लौट गए हैं। प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से ठीक होकर घर वापस जाने वाले लोगों से नरोत्तम मिश्रा ने खुद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (video conferencing) के माध्यम से बात की और कोरोना की जंग साथ लड़ने और समाज को प्रोत्साहित करने की अपील की है। उन्होने कहा कि कोरोना के संकट के अंधियारे को मिटाने में प्लाज्मा थेरेपी उम्मीद की एक बड़ी किरण है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews