मध्य प्रदेश के स्कूलों में 1 मई से 7 जून तक छुट्टी घोषित, आदेश जारी

मध्य प्रदेश के स्कूलों में 1 मई से 7 जून तक छुट्टी घोषित, आदेश जारी

भोपाल| मध्य प्रदेश के सरकारी और अशासकीय स्कूलों में 1 मई से 7 जून तक ग्रीष्मकलीन अवकाश रहेगा| श्कूल शिक्षा विभाग ने गुरूवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं| लॉक डाउन के चलते पहले से ही स्कूल बंद है| हालाँकि शिक्षकों को घर से शैक्षणिक कार्य करने को आदेश दिए गए थे| अब 1 मई से 7 जून तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए अवकाश घोषित किया गया है|

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 4 मार्च को विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 16 जून तक तक तथा शिक्षकों के लिए 1 मई से 9 जून तक के घोषित किया गया था| वर्तमान में लॉक डाउन के कारण अध्यापन कार्यदिवस प्रभावित हुए हैं, इसको देखते हुए उस आदेश के ग्रीष्मकालीन अवकाश सम्बन्धी अंश को संसोधित करते हुए विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के लिए 1 मई से 7 जून 2020 नियत किया जाता है|

विभाग ने आदेश में कहा है इस बीच कोई ऑनलाइन अध्यापन गतिविधिया प्रारम्भ की गई हो या कोई गतिविधिया प्रारम्भ करना चाहे तो लॉक डाउन/ग्रीष्मकालीन के दौरान इन्हे प्रारम्भ कर सकेंगे| ऑनलाइन अध्यापन के लिए अभिभावकों तथा छात्रों पर इस सम्बन्ध में किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews