राजस्थान में बच गई, लेकिन मध्यप्रदेश में इस चूक के कारण गिर गई कांग्रेस सरकार

राजस्थान में बच गई, लेकिन मध्यप्रदेश में इस चूक के कारण गिर गई कांग्रेस सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट
राजस्थान (Rajasthan) में सचिन पायलट (Sachin Pilot) की सेफ लेंडिंग (Safe Landing) होने जा रही है वही मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में कांग्रेस (Congress) की एक चूक ने सरकार (Government) को सत्ता से बाहर कर दिया। दरअसल राजस्थान (Rajasthan) के सत्ता संग्राम की कहानी कुछ-कुछ मध्यप्रदेश से मिलती जुलती है। वहां पायलट खफा हुए तो यहां ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia)। हालांकि राजस्थान के मामले में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की पायलट से मुलाकात के बाद कांग्रेस और पॉयलेट की सैफ लेंडिंग की गुंजाइश बढ़ गई है। लेकिन मध्यप्रदेश के मामले में ऐसा नहीं हो पाया। बगावत की खाई इतनी ज्यादा हो गई कि कांग्रेस फिर उसे पाट ही नहीं पाई। नतीजतन सिंधिया ने भाजपा का दामन थामा और राज्य में तख्तापलट हो गया।

असल में कांग्रेस से खफा होने के बाद सिंधिया की राहुल से मुलाकात नहीं हुई थी, अगर हो जाती तो शायद आज कांग्रेस सत्ता का स्वाद चखती दिखाई देती। वहीं प्रदेश की सियासत कुछ अलग हो सकती थी।

हालांकि कमलनाथ की छोटी सी चुंक उन्हें सत्ता से बाहर कर बैठी, जो उन्होंने कभी सोचा भी नही होगा। दरअसल 13 फरवरी को सिंधिया ने टीकमगढ़ में कहा कि वचन पत्र पूरा नहीं हुआ तो वे अतिथि शिक्षकों के साथ सड़क पर उतरेंगे। तत्कालीन सीएम कमलनाथ को यह बात रास नहीं आई और 14 फरवरी को कमलनाथ ने भी कह दिया, सड़क पर उतरना है तो उतर जाएं। बस यहीं से कमलनाथ को सत्ता से उतारने की इबारत लिखी जाने लगी और वही हुआ जिसका बीजेपी इंतज़ार कर रही थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews