विभागों के बंटवारे पर सस्पेंस, कैबिनेट बैठक का समय बदला

विभागों के बंटवारे पर सस्पेंस, कैबिनेट बैठक का समय बदला

भोपाल| प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार (Shivraj Cabinet Expansion) के बाद से अभी तक विभागों का बंटवारा नहीं हो पाया है। दिल्ली में मंथन के बाद भोपाल लौटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने विभागों के वितरण में हो रही देरी पर कहा कि वक्त आने पर हर काम हो जाएगा, उन्होंने संकेत दिए कि गुरुवार को मंत्रियों को विभागों (Portfolio) का बंटवारा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कल कैबिनेट की बैठक है उसके पहले सब कुछ हो जाएगा। इस बीच कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) का समय भी बदल दिया गया है|

सीएम चौहान ने गुरुवार सुबह 10:30 बजे कैबिनेट बैठक बुलाई थी। लेकिन अब खबर है कि कैबिनेट बैठक शाम 5 बजे होगी| विभागों के बंटवारे पर सस्पेंस, कैबिनेट बैठक का समय बदला, विभागों के बंटवारे पर सस्पेंस
माना जा रहा था कि बिनेट बैठक से पहले किसी भी समय विभागों का बंटवारा किया जा सकता है। लेकिन लगातार यह टलता जा रहा है| विभागों के बंटवारे में हो रही देरी पर कांग्रेस लगातार शिवराज सरकार पर निशाना साध रही है|

इससे पहले मंगलवार को दिल्ली से लौटने के बाद सीएम शिवराज ने कहा था कि एक दिन और वर्कआउट करुंगा और जल्द ही विभागों का बंटवारा होगा।हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुभाष भगत से भी आलाकमान के साथ हुई बैठकों पर चर्चा की थी। विभाग वितरण को लेकर खींचतान के हालात हैं, दिल्ली और भोपाल में माथापच्ची के बाद भी अभी तक मंत्रियों को विभाग वितरण नहीं हो पाए हैं। मुख्यमंत्री ने आज बयान दिया कि कल कैबिनेट की बैठक तक विभार बांट दिए जाएंगे। इसके कुछ देर बाद ही बैठक का समय बदल दिया गया है।

इससे पहले गृह और स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Home and Health Minister of Madhya Pradesh Narottam Mishra) का बड़ा सामने आया था। मिश्रा का कहना है बहुत जल्दी विभागो का बंटवारा हो जाएगा। बीजेपी सबसे सलाह मशवरा करके फैसला करती है, ये पार्टी कोई परिवार नही है, ये एक समूह है। बहुत जल्द सलाह लेकर मंत्रीमंडल के विभागों का बंटवारा हो जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews