सीएम डॉ मोहन यादव बोले-“ग्रामोदय से अभ्युदय” अभियान केवल विकास यात्रा नहीं, देश के स्वाभिमान, सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा आज युवा दिवस है स्वामी विवेकानंद की जयंती, मैं प्रदेश के विकास में सहभागी सभी युवा साथियों को इसके लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ,
Gramodaya se Abhyudaya campaign CM Dr. Mohan Yadav

Gramodaya se Abhyudaya campaign CM Dr. Mohan Yadav

स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान का शुभारंभ किया, उन्होंने कहा कि “ग्रामोदय से अभ्युदय” की भावना के अनुरूप प्रदेश के गांव-गांव में सर्वांगीण विकास को गति दी जा रही है।

मध्य प्रदेश में 12 से 26 जनवरी 2026 तक ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान चलाया जायेगा, अभियान के तहत ग्राम विकास पखवाड़ा अंतर्गत ग्राम स्तर पर चौपाल, रैली, सामूहिक श्रमदान और परिवार सम्पर्क गतिविधियों का आयोजन होगा, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वदेशी एवं स्वावलंबन पर बल, जैविक कृषि व गौ-संरक्षण, शिक्षा संपन्न और संस्कारवान समाज और स्वस्थ व नशामुक्त समाज आदि विषयों को शामिल किया जाएगा।

ये कहा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा आज युवा दिवस है स्वामी विवेकानंद की जयंती, मैं प्रदेश के विकास में सहभागी सभी युवा साथियों को इसके लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ, उन्होंने कहा “ग्रामोदय से अभ्युदय” केवल विकास की यात्रा नहीं है, बल्कि राष्ट्र के स्वाभिमान और सांस्कृतिक विरासत को सशक्त करने का संकल्प भी है।

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् का आयोजन 

बता दें मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् द्वारा चलाये जा रहे इस अभियान का उद्देश्य परिषद् की नवांकुन संस्थाओं एवं प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से सरकार के विभिन्न विभागों की दो वर्ष की उपलब्धियों एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों तक पहुंचाकर यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुँचे।

ये संस्थाएं अभियान का हिस्सा रहेंगी 

अभियान में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् की प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थायें, CMCLDP के विद्यार्थी एवं परामर्शदाता, परिषद् से जुड़ी स्वैच्छिक संस्थायें, धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक संगठनों द्वारा सहभागिता की जायेगी। साथ ही शासन के विभिन्न विभागों का मैदानी अमला भी सहभागिता करेगा। जिसके अंतर्गत जिला स्तरीय, विकासखण्ड स्तरीय, सेक्टर और ग्राम पंचायत स्तरीय ग्रामौत्सव के आयोजन होंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews