कांग्रेस के कार्यक्रम में कुछ इस तरह मिले सिंधिया और ताई, एक दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

कांग्रेस के कार्यक्रम में कुछ इस तरह मिले सिंधिया और ताई, एक दूसरे की तारीफों के बांधे पुल

इंदौर।
इन दिनों कांग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश की राजनीति में जमकर सक्रिय हो रहे है। आए दिन सिंधिया भाजपा-कांग्रेस के नेताओं से मुलाकात कर रहे है। हाल ही उन्होंने भोपाल में कमलनाथ सरकार के कई मंत्रियों के साथ लंच -डिनर किया था। इन्ही बढ़ी सियासी सरगर्मियों के बीच सिंधिया ने पूर्व सासंद सुमित्रा महाजन ‘ताई’ की तारीफ की है। सिंधिया ने ताई को मां तुल्य बताया है।सिंधिया ने कहा कि ताई मां की ममता हर किसी को मिलती है।वही ताई ने भी सिंधिया की तारीफ करते हुए उन्हें देश का बडा नेता बताया।

दरअसल, बुधवार को शहर के कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद टंडन का जन्मदिन था। इस मौके पर शहर के सभी बड़े नेताओं को आमंत्रित किया गया था। इसमें शामिल होने सिंधिया और ताई भी पहुंचे थे। इस दौरान जैसे ही सिंधिया की नजर ताई पर गई तो वे उनसे मिलने के लिए पहुंच गए। सिंधिया ने पहले तो गले लगाकर ताई का स्वागत किया। इसके बाद उनकी जमकर तारीफ भी की।सिंधिया ने कहा कि ताई मां तुल्य हैं। उनकी इस कार्यक्रम में मौजूदगी यह बताती है कि हमारे शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन से किसी तरह से पार्टी से उठकर राजनीति की है।वही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा- सिंधिया जी आप मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि देश के बड़े नेता हैं।  बता दें कि सुमित्रा महाजन को ताई के नाम से जाना जाता है। बता दें ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों मध्यप्रदेश में सक्रिय हैं और भाजपा और कांग्रेस के नेताओं से लगातार मुलाकात कर रहे हैं।

बता दे कि ताई इंदौर से आठ बार सांसद रह चुकी है और लोकसभा स्पीकर भी रही है। ताई भाजपा की दिग्गज नेत्रियों में से एक है।हालांकि यह पहला मौका नही है, सिंधिया पहले भी ताई की कई बार तारीफ कर चुके है।वही ताई भी खुलकर सिंधिया का कई मामलों में समर्थन कर चुकी है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews