नरोत्तम मिश्रा का कांग्रेस पर तंज, कहा- “कबीलों की तरह हो रही लड़ाई”

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

Dr.Narottam Mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने कमलनाथ और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कबीलों की तरह लड़ाई हो रही है। उन्होनेे कहा कि देश में कांग्रेस बहुमत की दो ही जगह बची है और दोनों जगह हालात क्या हैं आप देख रहे हैं कमलनाथ जी को कभी कुछ पता नहीं चलता। कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि जब सरकार चली गई थी तब भी कमलनाथ जी को पता नहीं चला था तो अब अरुण यादव के प्रचार प्रसार का कैसे पता चलेगा। हालांकि उन्होने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है हमें इस बारे में कुछ नहीं कहना है। इसी के साथ उन्होने सभी को सावन के पहले सोमवार पर शुभकामनाएं भी दी।

मीडिया के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होने कहा कि हमारी पार्टी में कार्यकर्ताओं को क्षमता के अनुरूप कार्य सौंपा जाता है। कैरियर के हिसाब से जिम्मेदारी नहीं दी जाती। हमारे यहां कार्यकर्ताओं को काम और हर काम में कार्यकर्ताओं होते है। सोमवार से प्रदेश में स्कूल शुरू हो गए है और इसे लेकर गृहमंत्री ने कहा कि स्कूलों को प्रारंभ करने के लिए प्रक्रिया संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अभी 50% की क्षमता से खोले जाएंगे। जैसी- जैसी स्थिति नियंत्रण में आएगी वैसे और क्षमता बढ़ाई जाएगी।

पिछले दिनों भारी बारिश और देश में कई स्थानों  पर भूस्खलन से जनहानि की घटनाओं पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ऐसे हादसे मन को बहुत व्यथित करते हैं. फिर घटना चाहे हिमाचल की हो , भितरवार की हो या खंडवा की। वहीं मंदसौर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर उन्होने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध पुलिस सतत अभियान चला रही है, जहरीली शराब के प्रकरण में TI और SI के साथ ही आबकारी अधिकारी को भी निलंबित किया गया है। अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ चुन-चुन कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कारगिल विजय दिवस पर उन्होने शहीदों के चरणों में सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसी के साथ बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए 6 प्रकरण आए हैं। 11 लोग स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में 142 एक्टिव केस हैं अभी। प्रदेश में 24 घंटों में 71661 लोगों की टेस्टिंग की गई। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत हैं।

[dgv_vimeo_video id=”579300663″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews