05 साल के मासूम छात्र से शिक्षिका ने धुलवाए कपड़े, रीवा कलेक्‍टर और डीईओ को नोटिस जारी, आयोग ने मांगा जवाब

मासूम बच्‍चे ने अचानक क्‍लासरूम में नित्य क्रिया कर दिया, जिसके बाद ड्राइंग टीचर द्वारा बच्‍चे को डांटते और खींचते हुए अपने साथ बाथरूम ले गई और टीचर ने बच्‍चे के कपड़े उतरवाए और उसी से कपड़े साफ करने को कहा। इस कारण बच्‍चे को बिना कपड़े के ठंड में ठिठुरना पड़ा और मासूम बच्चा बीमार भी हो गया।
Sterilization failure at Jabalpur District Hospital

Commission issues notice to CMHO

BHOPAL NEWS : रीवा जिले के बोदा बाग स्थित एक विद्यालय में अध्ययनरत पांच वर्ष के छात्र को विद्यालय में पदस्‍थ एक शिक्षिका द्वारा कपड़े धुलवाने का मामला सामने आया है। आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नोटिस जारी किया है।

ठंड में ठिठुरा मासूम हुआ बीमार 

मासूम बच्‍चे ने अचानक क्‍लासरूम में नित्य क्रिया कर दिया, जिसके बाद ड्राइंग टीचर द्वारा बच्‍चे को डांटते और खींचते हुए अपने साथ बाथरूम ले गई और टीचर ने बच्‍चे के कपड़े उतरवाए और उसी से कपड़े साफ करने को कहा। इस कारण बच्‍चे को बिना कपड़े के ठंड में ठिठुरना पड़ा और मासूम बच्चा बीमार भी हो गया।

आयोग का नोटिस जारी 

मासूम छात्र के पिता ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत भी की है। मामले में संज्ञान लेकर मध्‍यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्‍टर एवं डीईओ, रीवा से मामले की जांच कराकर की गई कार्रवाई का प्रतिवेदन तीन सप्‍ताह में मांगा है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews