शिक्षक भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू, 29 से सप्ताह में तीन दिन होगा दस्तावेज सत्यापन का काम

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया फिर शुरू, 29 से सप्ताह में तीन दिन होगा दस्तावेज सत्यापन का काम

भोपाल| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से अटकी करीब 20 हजार स्कूली शिक्षकों की भर्ती (Recruitment of School Teachers) प्रक्रिया फिर से शुरू होने जा रही है| 29 जून से उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन (Documents Verification) का काम शुरू हाे जाएगा। अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन की कार्यवाही संभागीय संयुक्त संचालक तथा जिला शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से प्रारंभ की जा रही है| जुलाई माह से प्रत्येक सप्ताह के बुधवार गुरुवार एवं शुक्रवार को सत्यापन के लिए नियत किया गया है| सत्यापन के लिए अभ्यर्थी निर्धारित तिथि स्थान एवं समय पर अपने मूल दस्तावेज के साथ संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर दस्तावेजों का सत्यापन करा सकेंगे|

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के समस्त कलेक्टर, संभागायुक्त को दस्तावेजों के सत्यापन के सम्बन्ध में सोमवार को आदेश जारी किये हैं| उच्च माध्यमिक स्कूल के 15 हजार और माध्यमिक शिक्षक के 5670 पद पर भर्ती होना है। आदेश में कहा गया है कि मूल दस्तावेजों का अवलोकन कर सत्यापन की समस्त जवाबदेही संभागीय संयुक्त संचालक तथा जिला शिक्षा अधिकारी की है| नियमित कार्यालयीन कार्य पर इसका न्यूनतम प्रभाव न हो इस तथ्य को दृष्टिगत रखते हुए जुलाई माह से प्रत्येक सप्ताह के बुधवार गुरुवार एवं शुक्रवार को सत्यापन के लिए नियत किया गया है|

नहीं मिलेगा अवकाश, मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश
आदेश में कहा गया है कि सत्यापन के लिए निर्धारित दिवसों पर संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी को बैठक को अथवा अन्य से किसी दायित्व से मुक्त रखेंगे, जिसकी वजह से दस्तावेजों के सत्यापन कार्य पर विपरीत प्रभाव न पड़े, जब तक सत्यापन की कार्रवाई संपन्न नहीं हो जाती है तब तक स्थानीय स्तर से संभागीय संयुक्त संचालक तथा जिला शिक्षा अधिकारियों को किसी भी प्रकार के अवकाश स्वीकृत नहीं किये जाएंगे और ना ही मुख्यालय छोड़ने की अनुमति दी जायेगी|

बता दें कि 29 जून से दस्तावेजों के सत्यापन का काम शुरू होगा| विभाग 1 सितंबर तक सभी चयनित शिक्षकों को नियुक्ति देने की तैयारी कर रहा है| उच्च माध्यमिक शिक्षक पद पर 15 हजार और माध्यमिक शिक्षक पद पर 5670 उम्मीदवारों की भर्ती होनी है| इन पदों की पूर्ति होने से स्कूल शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार होगा|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews