धार में MPRDC के टोल पर गुंडों का आतंक, गृहमंत्री ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। धार जिले के धामनोद में स्थित MPRDC के टोल नाके पर रविवार शाम दो दर्जन से ज्यादा गुंडों ने जमकर आतंक मचाया और तोड़फोड़ की। इस घटना में चिन्हित लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। प्रदेश के गृहमंत्री ने मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

नरोत्तम मिश्रा का दिग्विजय सिंह पर निशाना, कहा ‘उन्हें राम, राष्ट्र और राष्ट्रध्वज से हमेशा तकलीफ’

धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र में डहीवर में MPRDC का टोल नाका स्थित है। रविवार की शाम लगभग 9 बजे महेश्वर से आ रहे एक लोडिंग वाहन MP 10 L 1143 सवार लोगों ने टोल नाके पर आकर नाके के केबिन में बैठे व्यक्ति से टोल नाका उठाने की बात कही। जब नाके के कर्मचारी ने उन लोगों से निर्धारित शुल्क मांगा तो वे गंदी गंदी गालियां देने लगे और कर्मचारी केबिन में आकर उसे नीचे पटक लिया। इतना ही नहीं, वाहन में सवार लगभग दो दर्जन से ज्यादा लोगों ने मौके पर मौजूद MPRDC नाके के लोगों पर आक्रमण कर दिया और उनको लोहे की रॉड से मारने लगे और कहने लगे कि जिंदगी में हमने कभी पैसे नहीं दिए हम से पैसे मांगने की हिम्मत कैसे हुई।

इतना ही नहीं, नाके में मौजूद जो भी कैश था ये लोग उसे लूटकर ले गए। जाते-जाते इन लोगों ने धमकी दी कि अब कभी हमारा वाहन रोका तो जान से मार देंगे। पुलिस ने इस मामले में कृष्णपाल सिंह की रिपोर्ट पर राजेश धनगर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने एसपी को निर्देश दिए हैं कि इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाए और जो भी दोषी हैं उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर समुचित वैधानिक कार्रवाई करें।

[dgv_vimeo_video id=”735332738″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews