किल कोरोना अभियान-2 कल से, सरकार की अनुमति बिना जिलों में नहीं लगेगा लॉकडाउन

किल कोरोना अभियान-2 कल से, सरकार की अनुमति बिना जिलों में नहीं लगेगा लॉकडाउन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट

प्रदेश में कोरोना वायरस की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए 01 अगस्त से 14 अगस्त तक किल कोरोना पार्ट-2 अभियान चलाया जाएगा। जिसकी जानकारी प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने प्रेस वार्ता के द्वारा दी। मीडिया को बताते हुए गृह मंत्री ने कहा कि किल कोरोना अभियान का मूल मंत्र होगा “संकल्प की चेन जोड़ो, #कोरोना की चेन तोड़ो”। इस दौरान सभी प्रकार के सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेंगे।

आगे उन्होंने कहा कि जिले में क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी अब सीधे लॉकडाउन लागू नहीं कर पाएगी। जिले में लॉक डाउऩ लगाने के लिए प्रशासन को सरकार से अनुमति लेनी होगी। इसके बाद जरुरी होने पर ही किसी भी जिले में लॉक डाउन लागू किया जाएगा। वहीं रविवार को होने वाला लॉक डाउऩ पूरी तरह से आगे भी जारी रहेगा। सरकार ने फैसला लिया है कि लोगों की सुरक्षा के लिए इसे जारी रखना जरुरी है।

आगे गृहमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्य अपना 30 फीसदी वेतन कोविड-19 सहायता कोष में जमा कराएंगे। जनता से अपील है कि वो अपनी स्वेच्छानुसार इस कोष में अपना योगदान दे। वहीं मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए सभी विभागों ने रोड मैप तैयार करना शुरु कर दिया है। इसे मूर्तरुप देने के लिए स्तर के 4 अफसरों की समिति बनाई गई है। इस पर विषय सुझाव लेने के लिए विशेष वैबिनार किए जाएंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews