दमोह में लॉकडाउन न लगाने से नाराज व्यक्ति बोला- क्या यहां ब्रह्माजी का वरदान है

By Election

By Election

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। दमोह को छोड़कर प्रदेश के सभी शहरों में 60 घंटे का लॉकडाउन (lockdown) प्रभावी रहा। यह लॉकडाउन बीते शुक्रवार शाम 6 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहा। लेकिन इस दौरान दमोह में कोई लॉकडाउन नहीं था। दमोह उपचुनाव के मद्देनजर सीएम शिवराज (CM Shivraj) ने कहा है कि वो क्षेत्र निर्वाचन आयोग के अधिकार में आता है। लेकिन इसी बीच कई लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी भी देखी गई। एक शख्स तो इस बात पर इतना बिगड़ गया कि उसने सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) में फोन लगाकर अधिकारियों को खरी खोटी सुना दी।

ये भी देखिये – सीएम शिवराज का बड़ा निर्णय, कोरोना से निपटने मंत्रियों को दिए जिलों के प्रभार

दरअसल, दमोह में लॉकडाउन नहीं लगाए जाने से नाराज एक शख्स ने सीएम हेल्पलाइन नंबर 181 पर फोन किया और अधिकारियों से वहां लॉकडाउन नहीं लगाने का कारण पूछा। जब उस शख्स को उसके सवालों के जवाब नहीं मिले, तो वो बुरी तरह भड़क गया और फोन पर ही अधिकारियों को खरी-खोटी सुना दी। सीएम हेल्पलाइन में बैठा व्यक्ति कहता रहा कि इस संबंध में उनके पास कोई जानकारी नहीं है, इसपर फोन करने वाला व्यक्ति भड़क गया और कहने लगा “क्या दमोह को ब्रह्मा जी का वरदान मिला हुआ है, भीड़भाड़ बनाकर रखी है। शासन और प्रशासन के जो मन में आएगा वही करेंगे। आप लोग शासन संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध कराने बैठे हैं, तो कोई जानकारी क्यों नहीं है आपके पास। आप बड़े अधिकारियों से मेरी बात कराईये। समस्या सभी 52 जिलों में है, पूरे विश्व में कोरोना फैला हुआ है, क्या सिर्फ दमोह में कोरोना नहीं फैला है। सारे नियम सिर्फ जनता के  लिए है। जहां पर चुनाव हो रहे हैं क्या वहां कोरोना नहीं है।” इतनी खरी खरी सुनाने के बाद भी जब हेल्पलाइन से उन्हें को संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वो बार बार कहते रहे कि बड़े अधिकारियों से मेरी बात कराइये।

अब ये ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, आप भी सुनिये ये ऑडियो-

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews